{"_id":"6aa7047ebebc2e5b4c0322b9","slug":"applications-for-bus-permits-will-now-have-to-be-submitted-afresh-karnal-news-c-18-knl1018-990830-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बस परमिट के लिए अब नए सिरे से करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बस परमिट के लिए अब नए सिरे से करना होगा आवेदन
विज्ञापन
करनाल। जिले के निर्धारित मार्गों पर बस चलाने के इच्छुक आवेदकों के लिए परिवहन विभाग ने फिर से आवेदन का मौका दिया है। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम 2024 के तहत बस परमिट जारी करने के लिए योग्य आवेदक 30 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि पहले किए गए सभी स्टेज कैरिज परमिट आवेदन अब रद्द माने जाएंगे। पुराने आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव विजय देशवाल ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को फॉर्म-22 (प्रोफार्मा-1) के साथ 0041-00-101-51-51 मद में 25 हजार रुपये का ई-चालान जमा कराना होगा। आवेदन में करनाल आरटीए कार्यालय के अधीन आने वाले मार्ग का नाम भी अंकित करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, पहले से जारी परमिट धारकों को उनके पूर्व स्वीकृत परमिटों की संख्या की सीमा तक निर्धारित फीस में छूट दी जाएगी। विभाग के अनुसार इच्छुक आवेदक आवेदन पुराने एसडीएम कार्यालय, पंचायत भवन के पास, करनाल में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरटीए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
इन प्रमुख मार्गों पर परमिट के लिए आवेदन
बस परमिट के लिए करनाल-जठलाना, करनाल-रादौर, करनाल-मंगलोरा पुल, करनाल-ढांड, करनाल-पेहोवा, करनाल-ब्रास, करनाल-असंध, करनाल-पुंडरी, करनाल-शाहाबाद, असंध-कैथल, असंध-पानीपत के दोनों निर्धारित मार्ग, इंद्री-पेहोवा, करनाल-सांभली, करनाल-सोलो, कुंजपुरा-करनाल, करनाल-नंदाना, करनाल-लाडवा, करनाल-मतलौडा, निसिंग-असंध और असंध-पुंडरी मार्ग शामिल हैं।