Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal abuzz with Karwa festival celebrations; women dance with gusto to the beats of Dandiya.
{"_id":"6ad8f0c9066ef63cab0d3327","slug":"video-karnal-abuzz-with-karwa-festival-celebrations-women-dance-with-gusto-to-the-beats-of-dandiya-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन की धूम, डांडिया की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन की धूम, डांडिया की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं
करनाल। उमंग होटल में सुरुचि प्रेजेंट्स इम्पीरियल ग्लिट्ज की ओर से करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने तंबोला, मनोरंजक गेम्स और डांडिया सहित विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। डीजे की धुनों पर हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों का ऐसा रंग जमा कि महिलाएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्साह व उमंग से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों ने आकर्षक उपहार अपने नाम किए। वहीं, डीजे पर बजते गीतों के बीच महिलाओं की टोलियों ने सामूहिक रूप से डांस कर खूब मस्ती की। हंसी-मजाक, संगीत और खेलों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताए।
सेलिब्रेशन में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे करवा चौथ से पहले आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का यादगार अवसर बताया। कार्यक्रम ने महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से हटकर मनोरंजन करने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका दिया।
इस अवसर पर मिसेज यूरेशिया यूनिवर्स सुरुचि दीवान ने कहा कि करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन का मुख्य उद्देश्य अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर देना हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल परंपराओं को निभाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियां साझा करने का भी संदेश देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।