{"_id":"6ad8a03eed6b7ef02b095ae2","slug":"video-badaran-school-nss-camp-drug-abuse-awareness-hamirpur-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बदारन स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बदारन स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमृतांशु ने स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। डॉ. अमृतांशु ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज पर भी पड़ते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और नशे से बचकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रबोध सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरदीप सिंह और हिंदी प्रवक्ता मीनाक्षी मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों को जागरूक करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।