{"_id":"6aeca2b21a3d437e0f0d4049","slug":"video-in-the-boys-senior-category-the-karnal-team-defeated-the-panchkula-team-7-0-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लड़कों के सीनियर वर्ग में करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों के सीनियर वर्ग में करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया।
करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से 40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 15 मुकाबले खेले गए। जिसमें कई मुकाबले एक तरफा रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लड़कों के सीनियर वर्ग में करनाल की टीम ने पंचकूला की टीम को 7-0 से हराया। जिला रोलर स्केट एसोसिएशन के सचिव जगपाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी टॉट्स छह से आठ वर्ष, कैडेट 10 से 12 वर्ष, सब-जूनियर, और सीनियर वर्ग में अपने-अपने जिले को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिसंबर महीने में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। तीन दिन तक करीब 54 मुकाबलों को आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 35 टीमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन लाइन व क्वार्ड रोलर स्केट दो अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।
इनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम
महिलाओं की सिरसा की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 8-0 से हराया
महिलाओं की पंचकूला की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 10-0 से हराया
महिलाओं की सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 5-0 से हराया
गुरूग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 7-0 से हराया
सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 3-2 से हराया
पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 8-0 से हराया
गुरुग्राम की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 7-2 से हराया
क्वार्ड प्रतियोगिता के परिणाम
यमुना नगर की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 6-0 से हराया
करनाल की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 8-0 से हराया
रेवाड़ी की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 3-0 से हराया
यमुना नगर की टीम ने पंचकूला की टीम को 5-4 से हराया
पंचकूला की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 12-0 से हराया
महिलाओं की यमुनानगर की टीम ने सिरसा की टीम को 4 -0 से हराया
पंचकूला की टीम ने गुरूग्राम की टीम को 14-0 से हराया
महिलाओं की सिरसा की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 9-2 से हराया
-------------------
पंचकूला और यमुना नगर की टीम का रहा दबदबा
40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के 33 वे मैच में लड़कों के क्वाड वर्ग में पंचकूला का दबदबा रहा। पंचकूला की टीम ने मैच की शुरुआत से ही गुरुग्राम के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल दागने शुरू कर दिए। पंचकूला के खिलाड़ियों ने गुरुग्राम की टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और अंत तक दबाव बनाए रखा। शानदार खेल की बदौलत पंचकूला ने गुरूग्राम को 14-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी।
--------------
इन खिलाड़ियों ने मारे अधिक गोल
40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें कई खिलाड़ियों ने अधिक गोल मार कर अपने दम पर खेल बदल दिया। इनमें सिरसा की टीम की क्वार्ड की महिला खिलाड़ी दिव्या ने छह गोल, सिरसा टीक की इनलाइन की महिला खिलाड़ी सारिका ने छह गोल, पंचकूला टीक की इनलाइन की महिला खिलाड़ी हर्षिता ने छह गोल, करनाल टीक के क्वार्ड के खिलाड़ी दिव्यांश ने पांच गोल और गुरुग्राम की टीम के इनलाइन के खिलाड़ी केरव ने पांच गोल अपने नाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।