{"_id":"6ae058260a90082e970658b5","slug":"video-havan-bhandara-and-jagaran-organized-on-the-occasion-of-bhagwan-valmiki-prakat-diwas-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हवन, भंडारा और जागरण आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हवन, भंडारा और जागरण आयोजित
करनाल। जनकल्याण भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी की ओर से मॉडल टाउन स्थित मंशापूर्ण भगवान वाल्मीकि मंदिर एवं आश्रम में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में हवन, भंडारे और जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में आयोजित हवन में सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र सिरसवाल, सदस्य अमित भिगानिया, राम किशन कांगड़ा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।
इससे पूर्व मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और आरती की गई। दोपहर को मॉडल टाउन में सुंदर पंडाल सजाकर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रात्रि में आयोजित भगवान वाल्मीकि जागरण में विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा और पूर्व पार्षद गिन्नी विर्क ने ज्योत प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फूल कुमार भिगानिया, रमन गोगिया, अजय कुमार भिगानिया, राजा बाबू बहोत, राजेश भिगानिया, चीनी कुमार चांवरिया सहित सोसायटी के अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।