फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor crashes into house during a stunt; gate and wall damaged

Karnal News: ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान मकान में मारी टक्कर, गेट-दीवार क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tractor crashes into house during a stunt; gate and wall damaged
घरौंडा गांव कालरो में पलटा ट्रेक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव कालरो में मंगलवार दोपहर को ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान बड़ा हादसा बचा। तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हुए ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों ने बस स्टैंड के पास कृष्ण के मकान में टक्कर मार दी। टक्कर से मकान का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीण अरुण के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डीजे बजाते हुए गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करने लगे। आरोप है कि चालक ने नशा किया हुआ था। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कृष्ण के मकान से जा टकराया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर गांव चौरा निवासी प्रमोद कुमार का है और चालक गांव कालरो निवासी सन्नी था। ट्रैक्टर पर एक अन्य युवक भी सवार था। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई भी शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed