फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reeti receives the award for best fielding in the cricket tournament.

Karnal News: क्रिकेट प्रतियोगिता में रीति को बेहतर क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Reeti receives the award for best fielding in the cricket tournament.
 जुंडला क्रिकेट खिलाड़ी रीति राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुंडला। कर्णनगरी के औगंद गांव की 13 वर्षीय क्रिकेटर रीति राणा ने तमिलनाडु में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर क्षेत्ररक्षण के लिए पुरस्कार हासिल किया। रीति नॉर्दर्न नाइट्स टीम का हिस्सा रहीं। टीम ने सेंट्रल चार्जर्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही रीति का चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

रीति के पिता शशि कुमार राणा ने बताया कि 16 से 22 अक्तूबर तक तमिलनाडु के मदुरै वेलम्मल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई नेशनल एंड इंटरनेशनल गर्ल्स क्रिकेट अंडर-19 प्रतियोगिता में देशभर से टीमों ने हिस्सा लिया था। नॉर्दर्न नाइट्स की टीम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से प्रतिनिधित्व किया। कप्तानी फरीदाबाद की आन्या सक्सेना ने की। उनकी बेटी रीति राणा को टीम के मुख्य गेंदबाज के चोटिल होने पर माैका मिला। उन्होंने नाबाद 22 रन की पारी खेली। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ. बीएस मुरुगन ने पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed