{"_id":"688f6074f671f27ccc07768e","slug":"video-dr-krishna-middha-karnal-visit-2025-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे आमजनः डॉ. कृष्ण मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे आमजनः डॉ. कृष्ण मिड्ढा
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रविवार को करनाल में विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त, 2025 को फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ड़ॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में मनाना चाहिए। उन्हीं के आह्वान के बाद आज देशभर में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोग 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमजन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।