Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Devi Chitralekha's message in Karnal: Make constructive use of your qualities and capabilities for the service of cows.
{"_id":"6ac130ce4ca4c8c2160802de","slug":"video-devi-chitralekhas-message-in-karnal-make-constructive-use-of-your-qualities-and-capabilities-for-the-service-of-cows-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में देवी चित्रलेखा का संदेश : गोसेवा के लिए अपने गुणों और सामर्थ्य का करें सदुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में देवी चित्रलेखा का संदेश : गोसेवा के लिए अपने गुणों और सामर्थ्य का करें सदुपयोग
करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में शनिवार को कथा वाचक देवी चित्रलेखा पहुंचीं। उन्होंने गोवंश की आरती उतारकर गुड़ व चारा खिलाया और गो सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए विशेष रूप से बनवाया गया केक काटकर गायों को खिलाया। एक बछड़ी को गले लगाकर उन्होंने खुशी भी जाहिर की। गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ देवी चित्रलेखा ने गोशाला का भ्रमण किया और गोवंश की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक पदमसैन गुप्ता और अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा तरावड़ी के जीवी राइस मिल में भी प्रमोद बंसल एवं विनीत बंसल ने देवी चित्रलेखा को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।