{"_id":"6ac0ded764c4df4a53071b9f","slug":"video-video-basic-training-camp-for-newly-elected-panchayat-representatives-held-in-dharmpur-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: धर्मपुर में हुआ नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: धर्मपुर में हुआ नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का बुनियादी प्रशिक्षण शिविर
विकासखंड धर्मपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों में चुने गए प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों को पंचायत के कार्यों, जिम्मेदारियों, अधिकारों और शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर, पंचायत निरीक्षक शालिनी, एसईवीपीओ बालम राम और एडवोकेट प्रताप सकलानी ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका केवल बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिव सुनील बरवाल और सीओ सुरेश कौंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।