{"_id":"6ac0e1c4b7beaa00cb088ac2","slug":"video-gada-ma-samathhana-thavasa-ka-bhashhakara-kara-lkhapal-na-kaya-paratharashana-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन
गोंडा में सदर तहसील परिसर में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने नारेबाजी कर मांगों के जल्द निस्तारण की मांग उठाई।
तहसील मंत्री आत्मा राम वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है। दस अक्तूबर को लेखपाल जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड-पे लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, आठ वर्ष से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण और दो वर्ष से लंबित पदोन्नति करने की मांग की।
इसके अलावा 16 वर्ष से भत्ता न बढ़ने, पटल सहायक व प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से अवमुक्त करने और लेखपालों को तकनीकी पद घोषित करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान जय प्रकाश वर्मा, वीरपाल, ओम प्रकाश वर्मा, प्रशांत विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार पाल व विकास सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।