Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
CISCE national-level Under-19 cricket tournament organized in Karnal; the tournament will continue until October 1.
{"_id":"6abccbdf2ee2ae89be01eb51","slug":"video-cisce-national-level-under-19-cricket-tournament-organized-in-karnal-the-tournament-will-continue-until-october-1-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एक अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एक अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को आदर्श पब्लिक स्कूल किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही है।
प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबलों का आयोजन हुआ। जिसमें पहले मैच में महाराष्ट्र की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 10 रन से हराया। दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल की टीम ने उत्तर-पश्चिम की टीम को 16 रन और अंतिम मैच में कर्नाटक एवं गोवा की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को आठ विकेट से हराया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन की ओर से ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
विद्यालय की सह-निदेशक एना जी ने सभी टीमों का हार्दिक स्वागत किया और खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना, बिहार एवं झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक एवं गोवा, केरल, मध्य- प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व, उत्तर-भारत, उत्तर-पश्चिम, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल की टीमें हिस्सा ले रही है।
स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का जोश से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनसिमर सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों और कोचों को संबोधित किया और उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। सभी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।