फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hunar takes first place in the Under-11 25kg weight category.

Karnal News: अंडर-11 के 25 किलो भार वर्ग में हुनर प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hunar takes first place in the Under-11 25kg weight category.
जुडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी संवाद
असंध। मिनर्वा पब्लिक स्कूल, असंध में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के साथ यूएई से भी खिलाड़ी, कोच और रेफरी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-11 के 25 किलोग्राम भार वर्ग में हुनर ने प्रथम, जैविक ने द्वितीय और चैतन्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-11 के 25 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या प्रथम, रूही द्वितीय और सानया तृतीय रहीं। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में मेडल सेरेमनी का आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और अधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सीबीएसई जूडो नेशनल चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न आयु और भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
अन्य भार वर्गों के परिणाम
लड़कों के अंडर-14, 25 किलो: अश्वाथ प्रथम, दीपांशु द्वितीय और आयुष तृतीय।

लड़कियों के अंडर-14, 23 किलो: आराध्या प्रथम, मानवी द्वितीय और दर्शी तृतीय।

लड़कियों के अंडर-17, 70 किलो से अधिक: मेहरप्रीत प्रथम, झंकार द्वितीय और अदिति तृतीय।

लड़कों के अंडर-17, 40 किलो: रुद्र प्रथम, मुकुट द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय।

लड़कों के अंडर-17, 45 किलो: रणबीर प्रथम, अमन द्वितीय और भविष्य तृतीय।

लड़कों के अंडर-19, 70 किलो: पुनीत प्रथम, इशान द्वितीय और अक्षय तृतीय।

लड़कियों के अंडर-19, 70 किलो: मरून माया प्रथम, आरुषि द्वितीय और दीपशिखा तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed