फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ensure a nutritional balance in the vegetarian thali... staying away from junk food is also essential.

Karnal News: शाकाहार थाली में हो पोषण का संतुलन... जंक फूड से दूरी भी जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ensure a nutritional balance in the vegetarian thali... staying away from junk food is also essential.
एआई निर्मित तस्वीर
करनाल। शाकाहारी भोजन को सेहतमंद माना जाता है लेकिन यदि थाली में पोषक तत्वों का संतुलन नहीं है तो उत्तम स्वास्थ्य संभव नहीं है। जिला अस्पताल में मरीजों की जांच इसी ओर इशारा करती है। पिछले एक महीने में करीब 600 एनीमिया के मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। विटामिन बी-12 की कमी के करीब 150, विटामिन डी की कमी के 80 से अधिक और प्रोटीन की कमी से संबंधित 35 मरीज सामने आए हैं। सभी शाकाहारी थे। चिकित्सकों के अनुसार, शाकाहारी थाली में पोषण का संतुलन जरूरी है। जंक फूड से भी दूरी बनाएं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की जनरल फिजिशियन डॉ. प्रिया दलाल के अनुसार शाकाहारी लोगों में भी पोषण संबंधी कमियां देखने को मिल रही हैं। इनमें विटामिन बी-12 की कमी प्रमुख है। उनका कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि संतुलित शाकाहारी डाइट लेना जरूरी है। भोजन में जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन नहीं होने पर कमी की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार आज कई लोग शाकाहारी तो हैं लेकिन उनकी डाइट में जंक फूड की मात्रा बढ़ गई है। इससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए शाकाहारी लोगों को भोजन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दाल-पनीर की जगह जंक फूड ने बढ़ाई परेशानी
आहार विशेषज्ञ वंदना रानी के अनुसार शाकाहारी थाली में दाल, चना, राजमा, पनीर, दूध-दही, हरी सब्जियां, फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। रोजाना के खानपान में सबसे बड़ी गलती तब होती है जब पौष्टिक भोजन की जगह पैकेट वाले खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड और अन्य जंक फूड ले लेते हैं।
--
लक्षणों को नजरअंदाज न करें
आयरन की कमी: थकान, कमजोरी, चक्कर और सांस फूलना जैसे लक्षण हो सकते हैं।
विटामिन बी-12 की कमी: कमजोरी, थकान और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन डी की कमी: हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
प्रोटीन की कमी: कमजोरी और शरीर की सामान्य कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed