Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Police encounter with two criminals who demanded a 10-million-rupee extortion sum; both sustained gunshot wounds.
{"_id":"6af58af2948292f8520c5ccd","slug":"video-police-encounter-with-two-criminals-who-demanded-a-10-million-rupee-extortion-sum-both-sustained-gunshot-wounds-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों को लगी गोली
कैथल। गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वीरवार सुबह कैथल पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पाडला-गुहणा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बदमाश गुरकिरत सिंह व कर्मबीर सिंह अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम लगातार बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
वीरवार सुबह पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई की। यहां पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि रंगदारी मांगने की वारदात में इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और इनके आपराधिक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।