Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stubble burning intensifies; FIRs filed against 24 more farmers in 24 hours.

Kaithal News: पराली जलाने की गति तेज, 24 घंटे में 24 और किसानों पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Stubble burning intensifies; FIRs filed against 24 more farmers in 24 hours.
चीका क्षेत्र में खेत में जलाए गए फसल अवशेष। संवाद
कैथल। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान फसल अवशेष जलाने के 24 नए मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अब तक कुल 42 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। अकेले गांव थेह बुटाना में पांच किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक किसान पर 18 एकड़ चार कनाल में पराली जलाने का आरोप है।
विज्ञापन

कृषि विभाग अब तक किसानों पर 2.10 लाख रुपये जुर्माना लगा चुका है। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए कृषि विभाग की 272 टीमें तैनात हैं। इन टीमों को आगजनी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच करने, आग की पुष्टि करने और संबंधित किसान की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पहले जिले में पराली जलाने की 62 जगहों की जानकारी मिली थी। इनमें 32 स्थानों पर आगजनी की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर 18 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी और 1.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी : पराली जलाने के मामलों में गुहला थाना क्षेत्र के गांव थेह बुटाना में सोहन लाल, गुरजेंट सिंह, कुलबीर सिंह, नरजन सिंह और अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इनमें कुलबीर सिंह पर 18 एकड़ चार कनाल, गुरजेंट सिंह पर चार एकड़ और सोहन लाल, नरजन सिंह व अमित कुमार पर तीन-तीन एकड़ में पराली जलाने का आरोप है। इसी थाना क्षेत्र के गांव दाबा में भूपिंदर सिंह, प्रताप सिंह और जसविंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जसविंदर सिंह पर पांच एकड़ में फसल अवशेष जलाने का आरोप है। गांव खरौदी में महिंदर सिंह, संतोख सिंह और बग्गा सिंह, हेमूमाजरा में रतन कुमार और हरप्रीत सिंह, भाटिया में मोहन सिंह, माजरी में अवतार सिंह तथा सुल्तानियां में फूला राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
इनमें रतन कुमार पर पांच एकड़, हरप्रीत सिंह पर दो एकड़, महिंदर सिंह और संतोख सिंह पर एक-एक एकड़ तथा अवतार सिंह पर छह कनाल 15 मरले में पराली जलाने का आरोप है। लदाना चक्कू में महेंद्र सिंह के खिलाफ एक एकड़ में फसल अवशेष जलाने पर कार्रवाई हुई है।
चीका थाना क्षेत्र के गांव कसौली में गुरमेल सिंह, टटियाना में बलदेव सिंह, सुगलपुर में मोहिंदर सिंह, अहमदपुर गढ़ा में अमरजीत सिंह, बलबेहड़ा में भजन सिंह और पीडल में जंगीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इनमें अमरजीत सिंह पर तीन एकड़ दो कनाल 10 मरले, गुरमेल सिंह पर आठ कनाल और मोहिंदर सिंह पर दो कनाल में पराली जलाने का आरोप है। ढांड थाना क्षेत्र के गांव संगरौली में कृष्ण और पंबनावा में ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ईश्वर सिंह पर चार एकड़ में पराली जलाने का आरोप है।

पूंडरी थाना क्षेत्र के गांव फरल में जयचंद पर दो एकड़ और डुलयानी में अनिल पर छह कनाल 18 मरले में पराली जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा गांव कसान के अमरजीत के खिलाफ सात नवंबर को मामला दर्ज हुआ था। राजौंद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी रायवाली में धान के अवशेष जलाने के आरोप में नीमवाला निवासी अशोक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed