{"_id":"6936abfacf7a79b52d06143f","slug":"video-doctors-strike-ineffective-in-kaithal-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: बेअसर रही डॉक्टर्स की हड़ताल, करनाल मेडिकल कॉलेज के 40 डॉक्टरों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: बेअसर रही डॉक्टर्स की हड़ताल, करनाल मेडिकल कॉलेज के 40 डॉक्टरों ने संभाली कमान
जिला के नागरिक अस्पताल में हड़ताल के पहले दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से 40 डॉक्टर बुलाए गए, जिन्होंने इस दौरान मोर्चा संभालकर अस्पताल में सारी व्यवस्था को बनाए रखा। इमरजेंसी सेवाएं और ऑपरेशन भी रोजाना की तरह किए गए। रोजाना की तरह मरीजों को उपचार मिला। जिला कैथल में सरकारी डॉक्टरों की संख्या 58 हैं, जिनमें से केवल 16 डॉक्टर ही ड्यूटी पर तैनात थे। अस्पताल के हड्डी, आंखों, गले, कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर व फिजिशियन सहित डिप्टी सिविल सर्जन भी हड़ताल में शामिल हुए। फिर भी मरीजों को जांच और इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। ऑपरेशन व अन्य आपातकालीन कार्य सुचारू रूप में किए गए। डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए जिला उपायुक्त अपराजिता भी जिला के नागरिक अस्पताल पहुंची और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसको देखते हुए जिला उपायुक्त ने अस्पताल में अलग-अलग डॉक्टरों के कक्ष में पहुंच जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रेनू चावला भी उनके साथ मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।