Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
There will be special police surveillance in markets and sensitive areas during Diwali.
{"_id":"6aec5d65eced45b009032641","slug":"video-there-will-be-special-police-surveillance-in-markets-and-sensitive-areas-during-diwali-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी
जींद। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
एसपी उपासना ने जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रहित और सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से आमजन की समस्याओं को सामने लाने और समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का माहौल बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने पत्रकारों से जिले की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी लिए। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीआर, राइडर और अन्य गश्ती टीमें भी सक्रिय रहेंगी। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और लोगों को सुरक्षित माहौल मिले। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
बॉक्स
नाबालिग बच्चों को वाहन न दें अभिभावक
एसपी उपासना ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें। नशे में वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।