Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
The BSP has assigned duties to office-bearers for the Kanshiram Parinirvan Diwas ceremony.
{"_id":"6aba4be698fb68ab040a419a","slug":"video-the-bsp-has-assigned-duties-to-office-bearers-for-the-kanshiram-parinirvan-diwas-ceremony-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांशीराम परिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर बसपा ने पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम परिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर बसपा ने पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने सोमवार को कश्यप धर्मशाला में पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नौ अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में होने वाले जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। समारोह को लेकर जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
डॉ. कृष्ण जमालपुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के सपने को साकार करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज के लोगों में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता पैदा करने तथा दलित एवं पिछड़ा वर्ग में स्वाभिमान जगाने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले दिनों सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की ओर से बसपा और मायावती को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि संबंधित नेता को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के बाद डॉ. जमालपुर ने जिला पदाधिकारियों के साथ दीप पैलेस पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में प्रदेश महासचिव हेमचंद मेहरा, प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, प्रदेश सचिव विनय बौद्ध, लोकसभा प्रभारी मास्टर जिले सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष राकेश सिवानामाल, रोहतक जिलाध्यक्ष मा. हवा सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. प्रवीण मंडल, जिला उपाध्यक्ष पंडित नरेश गौतम, उचाना विधानसभा अध्यक्ष रणधीर सिंह घोघड़ियां, नरवाना विधानसभा अध्यक्ष रजत कलोदा, जुलाना विधानसभा अध्यक्ष सतबीर निडानी, जींद विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर, राजा सिंघवाल, सुरेंद्र मांडी, कार्यालय सचिव अशोक रेढ़ू और प्रेम नरवाना भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।