{"_id":"6a8d4520f3e5171f2c067d82","slug":"video-special-spiritual-programs-at-gita-pathshalas-in-jind-on-raksha-bandhan-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रक्षाबंधन पर गीता पाठशालाओं में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रक्षाबंधन पर गीता पाठशालाओं में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम
विवेकानंद नगर के अंतर्गत आने वाली गीता पाठशालाओं के भाई-बहनों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने परमात्म मिलन, आत्मिक स्नेह और पवित्रता की अनुभूति के साथ पर्व मनाया।
सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने परमात्मा शिव का विशेष पत्र पढ़कर सुनाया और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताओ। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को विकारों से मुक्त कर पवित्रता के बंधन में बांधने तथा परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ने का संदेश देता है। बीके कोमल बहन ने भी रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्यों को विस्तार से समझाते हुए श्रेष्ठ संकल्प, पवित्रता और आत्मिक मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बीके आरती बहन ने गीतों के माध्यम से भाई-बहनों को शारीरिक एक्सरसाइज करवाई। मधुर गीतों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे वातावरण उमंग और ऊर्जा से भर गया। अंत में सभी ने विकारों से मुक्त होकर परमात्मा के बताए श्रेष्ठ मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।