Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sit-in protest continues in Badanpur against the discharge of polluted water into the pond; ADC Pradeep Kaushik arrives at the scene.
{"_id":"6a1ab1e898bcb1fe39069f7f","slug":"video-sit-in-protest-continues-in-badanpur-against-the-discharge-of-polluted-water-into-the-pond-adc-pradeep-kaushik-arrives-at-the-scene-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बडनपुर में तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने के विरोध में धरना जारी, एडीसी प्रदीप कौशिक पहुंचे मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडनपुर में तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने के विरोध में धरना जारी, एडीसी प्रदीप कौशिक पहुंचे मौके पर
गांव बडनपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाब में गंदा पानी छोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध और समस्या के समाधान को लेकर एडीसी प्रदीप कौशिक स्वयं गांव पहुंचे और मौके पर जाकर पूरे मामले का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र, बीडीपीओ उचाना शमशेर सिंह, पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एडीसी प्रदीप कौशिक सबसे पहले धरनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब में छोड़े जा रहे गंदे पानी, दूषित पेयजल आपूर्ति और इससे पैदा हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। एडीसी ने ग्रामीणों से समस्या के समाधान को लेकर सुझाव भी लिए। इसके बाद एडीसी ग्रामीणों के साथ अमृत सरोवर तालाब पहुंचे और वहां गंदे पानी की निकासी से उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण किया।
उन्होंने तालाब के आसपास के क्षेत्र का जायजा लेने के साथ-साथ उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां से गांव का गंदा पानी निकलकर तालाब तक पहुंच रहा है। अधिकारियों ने पानी निकासी व्यवस्था और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की स्थिति की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडीसी उस स्थान पर भी पहुंचे जहां गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए खेतों में खुदाई कर की गई है।
वहां उन्होंने धरने का समर्थन और विरोध कर रहे दोनों पक्षों के लोगों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय जानी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने और आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपील की। बाद में एडीसी प्रदीप कौशिक ने दोनों पक्षों से पांच-पांच प्रतिनिधियों को बुलाकर नजदीक स्थित पावर हाउस कार्यालय में बैठक की।
बैठक में ग्रामीणों की आपत्तियों, पानी निकासी के संभावित विकल्पों और प्रशासनिक स्तर पर किए जाने वाले समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द समाधान निकालने के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।