फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will not register until demands are met

Jind News: मांगें पूरी होने तक पंजीकरण नहीं कराएंगे

Fri, 18 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will not register until demands are met
फोटो 6 नरवाना। बैठक के दौरान राइस मिलर एसोसिएशन के लोग। स्रोत एसोसिएशन।
नरवाना। आगामी धान खरीद सीजन को लेकर जिला जींद राइस मिलर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को नरवाना के निजी होटल में जिला प्रधान आयुष गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नरवाना, उचाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा, गोहाना, धमतान और गढ़ी क्षेत्र के राइस मिलरों ने भाग लिया। मिलरों ने पिछले सीजन की समस्याओं और नई धान मिलिंग नीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मिलरों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जब तक उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आगामी धान खरीद के लिए पंजीकरण नहीं करवाया जाएगा। मिलरों की प्रमुख मांगों में बकाया चावल वापस लेना, पुराने बकाया भुगतान का निपटारा और दो साल का बोनस जारी करना शामिल है। एसोसिएशन ने सीएमआर नीति में आवश्यक बदलाव करने की भी मांग उठाई। मिलरों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में मजदूरी, बिजली बिल और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जबकि मिलिंग चार्ज में कोई पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि करीब 25 वर्षों से मिलिंग चार्ज 10 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed