Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Shopkeepers protest over the failure to lay a drinking water pipeline in the Old Police Station Market; slogans raised against the Public Health Department.
{"_id":"6a8987f137ef200a1e08181d","slug":"video-shopkeepers-protest-over-the-failure-to-lay-a-drinking-water-pipeline-in-the-old-police-station-market-slogans-raised-against-the-public-health-department-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुराना थाना मार्केट में पेयजल लाइन नहीं बिछाने पर दुकानदारों का प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना थाना मार्केट में पेयजल लाइन नहीं बिछाने पर दुकानदारों का प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी
जुलाना: कस्बे की पुराना थाना मार्केट में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई की नई पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने से दुकानदारों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब आठ माह से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मार्केट के दुकानदारों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। दुकानदार राजबीर, कर्मबीर, विकास और कपिल ने बताया कि मार्केट की दुकानों की नींव के नीचे से गुजर रही पुरानी पेयजल पाइप लाइन काफी समय से लीक हो रही है। पाइप लाइन से लगातार पानी रिसने के कारण दुकानों की नींव कमजोर हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कई दुकानें गिरने की कगार पर पहुंच सकती हैं। दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन माह से लगातार विभाग को शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। मार्केट की गली में न तो नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई है और न ही सीवरेज की लाइन डाली गई है। इसके कारण लोगों को पेयजल के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। दुकानदारों ने विभाग के अधिकारियों से जल्द नई पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाने तथा पुरानी लीकेज पाइप लाइन को ठीक करवाने की मांग की है।
बाक्स
जल्द ही मार्केट में पाइप लाइन बिछाई जाएगी और लीकेज लाइन को बंद करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा। दुकानदारों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
--- सतीश नैन, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।