Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Satpal Brahmachari takes a dig at the BJP; those who used to consult the almanac yesterday are today parroting the BJP's line out of self-interest.
{"_id":"6a8c3cb05d7001fe54089aaf","slug":"video-satpal-brahmachari-takes-a-dig-at-the-bjp-those-who-used-to-consult-the-almanac-yesterday-are-today-parroting-the-bjps-line-out-of-self-interest-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतपाल ब्रह्मचारी का भाजपा पर तंज , कल पंचांग देखने वाले आज स्वार्थवश बोल रहे भाजपा की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल ब्रह्मचारी का भाजपा पर तंज , कल पंचांग देखने वाले आज स्वार्थवश बोल रहे भाजपा की बोली
जींद। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी से हटाने की मांग करने वाले पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने हमला बोला है। उन्होंने कुलदीप शर्मा पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस आलाकमान से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को तीर्थ पांडू पिंडारा स्थित अपने आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में नंबर दो की हैसियत का आनंद लेने वाले नेता आज राजनीतिक पंचांग देख रहे हैं। जो लोग कल तक पंचांग और पत्रा देख रहे थे, वे आज भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा में कमियां निकाल रहे हैं। उन्होंने कुलदीप शर्मा को अहसान फरामोश बताते हुए कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में हार का रिकॉर्ड बनाने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गन्नौर से विधायक बनवाया और सत्ता में महत्वपूर्ण स्थान दिया था। रोहतक, सोनीपत, जींद और करनाल जैसे क्षेत्रों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग के बिना कई नेताओं के लिए राजनीतिक पहचान और जीत हासिल करना संभव नहीं था। ब्रह्मचारी ने कुलदीप शर्मा के सज्जन कुमार से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2002 में सीबीआई रिपोर्ट आने के बाद भी 2011 में शर्मा ने अपने पारिवारिक समारोह में सज्जन कुमार को आमंत्रित किया और सरकारी आवास पर ठहराने के साथ सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया था। जो लोग आज दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम पर बयानबाजी कर दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। आरोप लगाया कि कुलदीप शर्मा के बयानों से कांग्रेस की छवि प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।