Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Principal Dimple receives the Acharya Chanakya Award

Jind News: प्राचार्य डिंपल को मिला आचार्य चाणक्य अवॉर्ड

Fri, 13 Nov 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Principal Dimple receives the Acharya Chanakya Award
12जेएनडी04: प्राचार्य डिंपल अरोड़ा को सम्मानित करते वीरेंद्र कौशल। स्रोत: स्वय
उचाना। प्राचार्य डिंपल अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए आचार्य चाणक्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के 21 स्कूलों के प्रिंसिपलों को यह पुरस्कार दिया गया। इसमें डिंपल अरोड़ा को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डिंपल अरोड़ा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और कार्यशैली के चलते उन्हें अब तक विभिन्न मंचों पर 37 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डिंपल अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में आगे बढ़ना संभव नहीं है। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed