{"_id":"6a00837698bb962eb10f0c27","slug":"video-rajkumar-singla-became-the-head-of-sd-high-school-managing-committee-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: एसडी हाईस्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान बने राजकुमार सिंगला, राजीव गोयल बने उप-प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: एसडी हाईस्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान बने राजकुमार सिंगला, राजीव गोयल बने उप-प्रधान
एसडी हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी के पांच पदों पर हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसमें प्रधान पद पर राजकुमार सिंगला, उपप्रधान राजीव गोयल, सचिव पर ईश्वरदास गोयल, सह सचिव अंशुल सिंगला व कोषाध्यक्ष अनिल आसरी बने। इनमें प्रधान, कोषाध्यक्ष व सचिव पद पर ही चुनाव हुए।
एसडी हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी के चुनाव में कुल 820 मत थे। इनमें से 515 मत पोल हुए। प्रधान पद पर राजकुमार सिंगला को 434 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी श्रीचंद जैन को 25 मत ही प्राप्त हुए। सचिव पद पर ईश्वरदाल गोयल को 443 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 30 मत मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर अनिल आसरी को 348 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी को सुनील जिंदल को 163 मत मिले। इसके अलावा उपप्रधान पद पर राजीव गोयल व सहसचिव पद पर अंशुल सिंगला को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव में विजेता रहे एक ही पैनल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वह संस्था के सुधार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। संस्था में जो कमियां रही हैं, या पूर्व के प्रधान ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। प्राथमिकता से वह उन कार्यों को करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।