फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Seema Malik receives the Best Teacher Award for 2024.

Jind News: डॉ. सीमा मलिक को मिला वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार

Sat, 05 Sep 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Seema Malik receives the Best Teacher Award for 2024.
05जेएनडी01: डॉ. सीमा मलिक को ​शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पंचकुला में आयोजित समारोह में सम्मानित कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वडोदरा की अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. सीमा रानी मलिक को वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मिला। राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया, मुख्यमंत्री ने मेडल पहनाया और शिक्षा मंत्री ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
डॉ. सीमा मलिक ने शिक्षण को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया। अंग्रेजी विषय की पढ़ाई के साथ वह छात्राओं को पेंटिंग, नृत्य, गायन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने खंड, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। डॉ. मलिक का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इसी सोच के तहत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उल्लास सर्वे और मतदान जागरूकता जैसे अभियानों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की। इन गतिविधियों के माध्यम से वह छात्राओं को सामाजिक मुद्दों को समझने और बदलाव की पहल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

शिक्षण के साथ समाजसेवा का उनका सफर करीब 28 वर्षों से जारी है। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें और स्कूल वर्दी उपलब्ध करवाई। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों की लाइब्रेरी के लिए भी पुस्तकें भेंट कीं। त्योहारों के अवसर पर स्लम बस्तियों के बच्चों तक मिठाई, कपड़े और शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई। यह प्रयास उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह अनाथालयों में जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध करवाना उनकी नियमित गतिविधियों में शामिल है। वर्तमान में वह इनर व्हील क्लब जींद की प्रधान के रूप में सामाजिक पहलों को आगे बढ़ा रही हैं। महिला सशक्तीकरण, बाल जागरूकता, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। शिक्षण की गुणवत्ता और समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहने का यह प्रयास ही उनकी अलग पहचान बना रहा है।

05जेएनडी01: डॉ. सीमा मलिक को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पंचकुला में आयोजित समारोह में सम्मानित कर

05जेएनडी01: डॉ. सीमा मलिक को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पंचकुला में आयोजित समारोह में सम्मानित कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed