{"_id":"6af4b2c153ee30d1c1076487","slug":"sfi-extends-support-to-the-hunger-strike-by-mewat-engineering-college-students-jind-news-c-199-1-sroh1006-163573-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल के समर्थन में उतरी एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की भूख हड़ताल के समर्थन में उतरी एसएफआई
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी21-मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों से मिलते हुए एसएफआई का प्रतिनिधिमंड
जींद। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विद्यार्थियों की ओर से की जा रही भूख हड़ताल को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरियाणा राज्य कमेटी ने समर्थन दिया है। एसएफआई का प्रतिनिधिमंडल भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों से मिला और उनकी समस्याएं सुनीं। संगठन ने विद्यार्थियों के संघर्ष में साथ देने और उनकी आवाज प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
विद्यार्थियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित यह हरियाणा का एकमात्र शैक्षणिक संस्थान है, जहां देशभर से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। इसके बावजूद कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कक्षाओं के दरवाजे टूटे पड़े हैं और शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती। भवनों की मरम्मत, लाइब्रेरी में पर्याप्त और नई किताबें, खेल मैदान, गतिविधियों के लिए ऑडिटोरियम तथा छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या भी उठाई। विद्यार्थियों का कहना था कि वे इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ी। प्रतिनिधिमंडल में अक्षय, रोहित, अजीज, शाहरुख और अखलाख मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षा खैरात नहीं, सांविधानिक अधिकार
एसएफआई हरियाणा के राज्य अध्यक्ष अक्षय माहला ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा कोई खैरात नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सांविधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। शिक्षण संस्थान केवल इमारतों से नहीं, बल्कि वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपलब्ध सुविधाओं से बनते हैं। यदि किसी कॉलेज में जरूरी सुविधाएं ही नहीं हैं तो यह केवल एक संस्थान का नहीं, बल्कि पूरे नूंह क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का सवाल है।