फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Sangatpura turns out in large numbers to welcome 'Golden Girl' Neeru Dhanda; tears well up as she places the medal on her mother.

जींद: गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के स्वागत में उमड़ा संगतपुरा, मां को मेडल पहनाते छलक पड़े आंसू

Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM IST
Jind: Sangatpura turns out in large numbers to welcome 'Golden Girl' Neeru Dhanda; tears well up as she places the medal on her mother.
जींद। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली जींद की बेटी नीरू ढांडा का बुधवार को उनके पैतृक गांव संगतपुरा में जोरदार स्वागत किया गया। गोल्डन गर्ल के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बम-पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। उन्हें वाहनों के काफिले के साथ गांव तक लाया गया। समारोह का सबसे भावुक पल वह रहा, जब नीरू ने अपने स्वर्ण पदक मां सुदेश को पहनाए। बेटी की उपलब्धि देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। नीरू ने मां से कहा कि उनके आशीर्वाद से ही वह देश के लिए पदक जीत पाई हैं। नीरू ढांडा ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खिलाड़ी का जज्बा और लगातार मेहनत ही उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। समारोह में नीरू के पिता सुरेश, आईएएस जयबीर आर्य, ढांडा खाप प्रधान देवव्रत आर्य, डॉ. राज सैनी, कुलदीप रंधावा, सोमवीर पहलवान, सुरेंद्र पंवार, सुनील सरपंच, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी मौजूद रही। नीरू के सम्मान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा पहुंचे। तीनों नेताओं ने नीरू को बधाई देते हुए 15-15 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने नीरू को आगामी ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटने और देश के लिए और पदक जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प होता है। नीरू ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसी पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए करीब 1500 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नीरू अब पूरे देश की बेटी कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नीरू की उपलब्धि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ी के संघर्ष में परिवार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने नीरू और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। नीरू अब केवल अपने गांव या खाप की बेटी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ शुरू हुए नए आम आदमी क्लीनिक

कंडाघाट: पंचायत प्रतिनिधियों को दी मानवाधिकारों की जानकारी

14 Oct 2026

वीडियो: कुमारहट्टी में सड़क पर पलटा सेब से लदा ट्रक, चालक सुरक्षित

14 Oct 2026

पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने का हाईकोर्ट का आदेश, आरक्षण तय करने का भी निर्देश

14 Oct 2026

सीएम योगी ने वाराणसी में विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- इन गिरगिटों से सावधान रहें

14 Oct 2026
विज्ञापन

पानीपत की मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री, धान खरीद व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

14 Oct 2026

महराजगंज: घुघली में एक करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

14 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव - इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश

14 Oct 2026

मेरठ: सैफी संघर्ष समिति ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों को दिया परामर्श और दवाएं

14 Oct 2026

बरेली: आसमान में 'सारंग' की कलाबाजियां, 150 मीटर तक की ऊंचाई पर दिखाया दम

14 Oct 2026

शाहजहांपुर: वालीबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने जीएफ कॉलेज को हराकर जीती ट्रॉफी

14 Oct 2026

शाहजहांपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता: सैफी और रिजवान की बल्लेबाजी से रिजवान स्पोर्टिंग ने जीता मैच

14 Oct 2026

Video: सहारा एस्टेट में आकार लेगा बंगाली गांव, 45 फीट ऊंचा होगा दुर्गा पूजा पंडाल

14 Oct 2026

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर झोटा की हत्या, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बंगाणा डाकघर का भ्रमण, जानी कार्यप्रणाली

14 Oct 2026

डेंगू के 52 मामले, अब तक 3202 सैंपल लिए

14 Oct 2026

वीडियो: चिंतपूर्णी में दो और श्रद्धालुओं की जेबें कटीं, होमगार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा गया जेबकतरा, 8 हजार रुपये बरामद

14 Oct 2026

Video: बाढ़ में डूबा गुलाला घाट का श्मशान, अंतिम संस्कार में परेशानी

14 Oct 2026

महराजगंज: पांच सूत्री मांगों को लेकर बीसी सखियों ने सौंपा ज्ञापन

14 Oct 2026

उत्तर प्रदेश में आज क्या हुआ.. देखिए आज की बड़ी खबरें

14 Oct 2026

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गुजरात का व्यक्ति पकड़ा

14 Oct 2026

महाविद्यालय बंगाणा में कॅरियर मार्गदर्शन व रोजगार बाजार पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

14 Oct 2026

Video: मेहंदी घाट पर पेंटून पुल टूटने से धोबियों की दिक्कत बढ़ी

14 Oct 2026

Video: वर्क संस्था ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

14 Oct 2026

Video: अंबेडकर महासभा परिसर में अस्थि कलश और बुद्ध प्रतिमा का पूजन

14 Oct 2026

Video: ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में बुल्स और यूनाइटेड एफसी के बीच मुकाबला

14 Oct 2026

Video: यूपी डाक विभाग की नई पहल, घर बैठे बुकिंग से लेकर बल्क ट्रैकिंग तक की सुविधा

14 Oct 2026

वीडियो: कुल्लू में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच, 40 विद्यालयों की 500 छात्राएं दिखाएंगी हुनर

14 Oct 2026

वीडियो वायरल: दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध

14 Oct 2026

मध्य प्रदेश: सिवनी जिला अस्पताल में तीन महीनों में 46 नवजात बच्चों की मौत पर आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका पुतला

14 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed