{"_id":"6ab41fd292fd7026d3003e27","slug":"harshita-won-the-gold-medal-in-judo-jitsu-jind-news-c-199-1-sroh1009-160861-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जूडो-जित्सु में हर्षिता ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जूडो-जित्सु में हर्षिता ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
फोटो। खिलाड़ी हर्षिता
जींद। शहर के सफीदों गेट स्थित अपराई मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय हर्षिता ने गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते गोल्ड मेडल हासिल किया।
हर्षिता शहर के एकता हाई स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ वह नियमित रूप से जू-जित्सु का अभ्यास करती है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उसने कड़ी मेहनत की और कोच के मार्गदर्शन में खेल की तकनीक व बारीकियां सीखीं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हर्षिता ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हर्षिता के पिता सुरेंद्र किसान हैं। परिवार में उसका नौ वर्षीय भाई भावेश भी है। बेटी की सफलता पर परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि हर्षिता ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। परिवार को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
जू-जित्सु में ही कॅरिअर बनाने का सपना हर्षिता का सपना जू-जित्सु में ही अपना कॅरिअर बनाने का है। वह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीतना चाहती है। हर्षिता का कहना है कि वह अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखेगी। उसके गोल्ड मेडल जीतने पर स्कूल शिक्षकों, कोच और परिजनों ने उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।