{"_id":"6aa0117266bafaf37f036690","slug":"video-jind-employees-to-get-50-guaranteed-pension-under-ups-mishra-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: UPS में कर्मचारियों को मिलेगी 50 प्रतिशत गारंटीड पेंशन : मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: UPS में कर्मचारियों को मिलेगी 50 प्रतिशत गारंटीड पेंशन : मिश्रा
जींद। एनआरएमयू शाखा के नवीनीकृत कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा, महिला चेयरपर्सन प्रवीणा सिंह, दिल्ली मंडल मंत्री अनूप शर्मा और एनआरएमयू प्रधान एसके त्यागी पहुंचे। पत्रकार वार्ता में शिवगोपाल मिश्रा ने पेंशन को लेकर कर्मचारियों में बनी भ्रांतियों को दूर करते हुए यूपीएस के प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यूनियन ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। जब सरकार का रुख देखा गया और पुरानी पेंशन लागू होने की संभावना नहीं दिखी तो कर्मचारियों के हित में बीच का रास्ता निकालते हुए यूपीएस का प्रावधान किया गया। उन्होंने दावा किया कि यूपीएस के तहत कर्मचारी को गारंटीड 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी। इसके अलावा महंगाई के अनुरूप पेंशन में बढ़ोतरी का प्रावधान भी रहेगा और न्यूनतम पेंशन की व्यवस्था की गई है। मिश्रा ने कहा कि पेंशन व्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अध्ययन किया गया है। इसमें पाया गया कि विकसित देशों में भी कंट्रिब्यूटिड पेंशन स्कीम लागू है। उन्होंने कर्मचारियों से पेंशन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचने की अपील की। उन्होंने दूसरी यूनियनों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों को यह कहकर बरगलाने का प्रयास किया था कि वे पुरानी पेंशन योजना लागू करवा देंगे। अब ऐसे लोग कहीं नजर नहीं आते और न ही इस मुद्दे पर कोई चर्चा हो रही है। इस अवसर पर मेहर सिंह, जयभगवान, राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
बॉक्स
102 साल से कर्मचारियों के हित में संघर्ष कर रही यूनियन
महामंत्री ने कहा कि नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुए 102 वर्ष पूरे किए हैं। आगे भी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जिन समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से नहीं हो पाता, उनके लिए यूनियन प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।