फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Employees to get 50% guaranteed pension under UPS: Mishra

जींद: UPS में कर्मचारियों को मिलेगी 50 प्रतिशत गारंटीड पेंशन : मिश्रा

Tue, 08 Sep 2026 07:15 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:15 PM IST
Jind: Employees to get 50% guaranteed pension under UPS: Mishra
जींद। एनआरएमयू शाखा के नवीनीकृत कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा, महिला चेयरपर्सन प्रवीणा सिंह, दिल्ली मंडल मंत्री अनूप शर्मा और एनआरएमयू प्रधान एसके त्यागी पहुंचे। पत्रकार वार्ता में शिवगोपाल मिश्रा ने पेंशन को लेकर कर्मचारियों में बनी भ्रांतियों को दूर करते हुए यूपीएस के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूनियन ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। जब सरकार का रुख देखा गया और पुरानी पेंशन लागू होने की संभावना नहीं दिखी तो कर्मचारियों के हित में बीच का रास्ता निकालते हुए यूपीएस का प्रावधान किया गया। उन्होंने दावा किया कि यूपीएस के तहत कर्मचारी को गारंटीड 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी। इसके अलावा महंगाई के अनुरूप पेंशन में बढ़ोतरी का प्रावधान भी रहेगा और न्यूनतम पेंशन की व्यवस्था की गई है। मिश्रा ने कहा कि पेंशन व्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अध्ययन किया गया है। इसमें पाया गया कि विकसित देशों में भी कंट्रिब्यूटिड पेंशन स्कीम लागू है। उन्होंने कर्मचारियों से पेंशन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचने की अपील की। उन्होंने दूसरी यूनियनों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों को यह कहकर बरगलाने का प्रयास किया था कि वे पुरानी पेंशन योजना लागू करवा देंगे। अब ऐसे लोग कहीं नजर नहीं आते और न ही इस मुद्दे पर कोई चर्चा हो रही है। इस अवसर पर मेहर सिंह, जयभगवान, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। बॉक्स 102 साल से कर्मचारियों के हित में संघर्ष कर रही यूनियन महामंत्री ने कहा कि नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुए 102 वर्ष पूरे किए हैं। आगे भी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जिन समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से नहीं हो पाता, उनके लिए यूनियन प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोटा: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के उड़े होश, गार्डन में पेड़ पर बैठा दिखा लेपर्ड, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

VIDEO: एलपीजी रिसाव के चलते बुजुर्ग का अंतिम संस्कार टला, टैंकर हटने का इंतजार

08 Sep 2026

फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में रक्त जांच कक्ष पर लगी मरीजों की भीड़

08 Sep 2026

VIDEO: प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थल गिराने पर हिंदू महासभा ने बांटी मिठाई

08 Sep 2026

उरई: अजनारी रोड पर युवक को चाकू मारकर तमंचे से दागी गोली, पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट

08 Sep 2026
विज्ञापन

यूपी टेक्स 2026: टेक्सटाइल कारोबार, मशीनरी और पारंपरिक कारीगरी का संगम बना आयोजन

08 Sep 2026

कानपुर: सड़क पर पेशाब करने से टोका तो कारोबारी को ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला

08 Sep 2026
विज्ञापन

रायबरेली में व्यापार मंडल ने सेंट्रल बार कार्यकारिणी का किया सम्मान

08 Sep 2026

Video: निर्मल गंगा सम्मेलन में वक्ता पर्यावरण विद् यशवंत सिंह ने दी खास सीख

08 Sep 2026

VIDEO: सबूत हुए एक्सपायर, गुनाहों की कैसे देंगे गवाही

08 Sep 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण, गले में खराश- शरीर में तेज दर्द

08 Sep 2026

VIDEO: बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि; 19 घरों में मिला लारवा

08 Sep 2026

VIDEO: पांच मेट्रो स्टेशनों की भेजी रिपोर्ट, इसी माह शुरू होने की उम्मीद

08 Sep 2026

VIDEO: हॉस्टल हादसे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

08 Sep 2026

रायबरेली में गंगा में उफान, चेतावनी बिंदु से 9 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

08 Sep 2026

फरीदाबाद: बीके अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग से लग जाता है जाम, लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना

08 Sep 2026

दिल्ली के बलजीत नगर में सीवरेज का पानी सड़कों पर, गंदगी में जीने को मजबूर लोग

08 Sep 2026

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कट नहीं, गलत दिशा में चल रहे वाहन चालक

08 Sep 2026

VIDEO: हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन कल, नितिन नवीन व धामी लेंगे भाग

08 Sep 2026

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बिजली के खंभों से टकराई

08 Sep 2026

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बेनीगद्दौपुर में रीड ए थॉन कैंपेन

08 Sep 2026

रायबरेली पहुंच रहे राहुल गांधी, विकास की नब्ज टटोलने के साथ संगठन के कामकाज का सच जानेंगे

08 Sep 2026

शिमला: लक्कड़ बाजार तहबाजारियों के विरोध में बंद, अनशन पर बैठे व्यापारी

08 Sep 2026

हांसी में विजिलेंस DG की सख्त चेतावनी, हर जिले में हैं दो-चार काली भेड़ें; भ्रष्टाचारियो की लिस्ट का जल्द होगा खुलासा

08 Sep 2026

हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारी आमने-सामने

08 Sep 2026

VIDEO: रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत

08 Sep 2026

सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस और चुनावी तैयारियों पर चर्चा

Video: निर्मल गंगा सम्मेलन में ध्रुव सेन सिंह बोले- कितना भी विकसित देश हो, आपदाओं को नहीं रोक सकता

08 Sep 2026

Video: लखनऊ के जुबिली कॉलेज परिसर में कला उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

08 Sep 2026

ऊना: वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुराश टीम के चयन ट्रायल्स संपन्न, 17 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed