फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PHC Naguran received the state's highest Kayakalp Award

Jind News: पीएचसी नगूरां को मिला राज्य का सर्वोच्च कायाकल्प अवॉर्ड

Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
PHC Naguran received the state's highest Kayakalp Award
फोटो 07जेएनडी10-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगूरां। स्रोत कर्मचारी
जींद। प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगूरां ने राज्य स्तर पर सर्वोच्च कायाकल्प अवार्ड हासिल किया है।
विज्ञापन

पीएचसी नगूरां ने जिले की 24 पीएचसी को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। राज्य स्तर पर सर्वोच्च पुरस्कार मिलने पर पीएचसी प्रबंधन को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
राज्य सरकार की कायाकल्प योजना और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत हर वर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें अस्पतालों में स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रबंधन व्यवस्था समेत विभिन्न मानकों की जांच की जाती है। इस बार पीएचसी नगूरां ने इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने बताया कि कायाकल्प और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य संस्थानों का कई चरणों में मूल्यांकन किया जाता है। आंतरिक, सहकर्मी और बाहरी मूल्यांकन के बाद अंतिम परिणाम तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएचसी नगूरां में पिछले वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया गया। कर्मचारियों की मेहनत और बेहतर प्रबंधन के चलते केंद्र ने जिले की 24 पीएचसी में सर्वाधिक अंक हासिल किए और राज्य स्तर पर पुरस्कार हासिल किया।

गांव के लिए गर्व की बात : सरपंच
नगूरां के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप खटकड़ ने कहा कि पीएचसी का प्रदेश में सर्वोच्च कायाकल्प अवॉर्ड हासिल करना गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पीएचसी कर्मचारियों की मेहनत, बेहतर नेतृत्व और कुशल प्रबंधन के चलते यह उपलब्धि मिली है। पंचायत भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पीएचसी प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed