Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: CRSU resonates with folk songs, raginis, and saang; students immerse themselves in the colors of Haryanvi culture.

जींद: लोकगीतों, रागनियों और सांग से गूंजा सीआरएसयू, हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगे विद्यार्थी

Thu, 12 Nov 2026 08:26 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:26 PM IST
Jind: CRSU resonates with folk songs, raginis, and saang; students immerse themselves in the colors of Haryanvi culture.
जींद। कहीं ढोल की थाप पर थिरकते कदम तो कहीं रागनियों की गूंज, कहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थी तो कहीं सांग के जरिये जीवंत होती हरियाणा की लोकगाथाएं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में बुधवार को हरियाणा उत्सव का आगाज प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के रंगों के बीच हुआ। विश्वविद्यालय परिसर लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। विद्यार्थियों ने 41 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा दिखाकर हरियाणा की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनूप लाठर मुख्य अतिथि रहे, जबकि सायंकालीन सत्र में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान के साथ गौरवशाली विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। लोकगीत, रागनी, सांग और चौपाल की परंपरा में प्रदेश की आत्मा बसती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और लोककलाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। अनूप लाठर और प्रो. बीआर कम्बोज ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ कला और संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। उत्सव में हीरामल-जमाल की लोकगाथा पर आधारित सांग विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से आपसी प्रेम, विश्वास, त्याग और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। वहीं, हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार राय धनपत सिंह की सांस्कृतिक विरासत को उनके पौत्र प्रदीप राय ने मंच पर प्रस्तुति देकर आगे बढ़ाया। इससे विद्यार्थियों को प्रदेश की पारंपरिक सांग और लोकगायन परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिला। लोकनृत्य, रागनी, हरियाणवी शायरी, समूहगान, डुएट, चौपाल और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ी प्रस्तुतियों में नौ टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और ग्रामीण जीवन की झलक पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू, अमित ढुल और राज मावर की प्रस्तुतियों ने उत्सव में रौनक बढ़ाई। कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों से ऐसा समां बांधा कि विद्यार्थी और दर्शक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। इसके अलावा होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी पाककला का प्रदर्शन किया। मीडिया चौपाल में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने अतिथियों के साक्षात्कार लिए। परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर भी विद्यार्थियों की भीड़ रही। उत्सव के पहले दिन का माहौल हरियाणवी लोक संस्कृति, संगीत, परंपरा और युवा प्रतिभा के अनूठे संगम के रूप में नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू, 5,681 अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण; पहले दिन 1,500 देंगे परीक्षा

12 Nov 2026

हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए शुरू हुईं दो इलेक्ट्रिक बसें, विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगी राहत

देवास: दिवाली के अवकाश के बाद कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने बजवाए ढोल, शुभ मुहूर्त में खरीदा अनाज

12 Nov 2026

पंजाब कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा चमकाैर साहिब से शुरू

वाराणसी में चाइनीज मांजा के खिलाफ जन जागरण अभियान, बहिष्कार की मांग

12 Nov 2026
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी साजिश का खुलासा: RPG-22 लॉन्चर बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता: बनिया देवी ने दधोगी को 24 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

12 Nov 2026
विज्ञापन

मंडी: डैहर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया संदेश-नशे को ना, सड़क सुरक्षा को हां

12 Nov 2026

लवी साहित्य उत्सव में कविताओं के जरिए जीवंत हुआ बुशहर का इतिहास, साहित्यकारों को किया सम्मानित

12 Nov 2026

फरीदकोट में कारोबारी पिता-पुत्र पर हमला

बेनिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गिराने की सूचना पर हंगामा, सपा का समर्थन

12 Nov 2026

कांगड़ा: चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ हारचक्कियां से गुब्बर तक निकली वॉकथॉन, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण

12 Nov 2026

उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक

12 Nov 2026

वाराणसी में तुलसी घाट पर चल रही नाग नथैया की तैयारी

12 Nov 2026

छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद: 40 स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ीं, इटारसी जंक्शन पर यात्रियों का सैलाब

12 Nov 2026

VIDEO: प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम की टीम कर रही पानी का छिड़काव, समस्या बढ़ा रही लोगों की लापरवाही

12 Nov 2026

बिलासपुर में नशा तस्करों पर आर्थिक शिकंजा, छह मामलों में 1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

12 Nov 2026

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रफ्तार का कहर: बुलंदशहर में थार ने दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

12 Nov 2026

VIDEO: बच्चों के बीच शुरू हुआ टेबलेट वितरण कार्यक्रम

12 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे घाट, 13 नवंबर को नहाय खाय से होगी शुरुआत

12 Nov 2026

VIDEO: अंतिम परिणाम आने के तीन माह बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

12 Nov 2026

VIDEO: सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, अयोध्या दौरे को लेकर दिया संदेश

12 Nov 2026

VIDEO: 20 नवंबर को 'वाल्मीकि महासम्मेलन' का आयोजन

12 Nov 2026

गाजियाबाद में छठ से पहले हिंडन बेहाल!: सफाई अधूरी, गंगाजल आने के बाद भी गंदगी बरकरार, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

12 Nov 2026

सोलन: कारगिल शहीद वेद प्रकाश का 26वां शहीदी दिवस मनाया, वीर नारी शकुंतला देवी को किया नमन

12 Nov 2026

कानपुर: छठ घाट पर गंदगी का अंबार, पूजन बेदियों के पास लगे कूड़े के ढेर

12 Nov 2026

सोलन में पेयजल किल्लत पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नगर निगम पर लगाए आरोप

12 Nov 2026

शिमला: पेंशनर्स का 19 नवंबर को विधानसभा घेराव का एलान, 17 तक जारी रहेगा क्रमिक धरना

12 Nov 2026

सीहोर: दिवाली के बाद सीहोर मंडी में गूंजा मुहूर्त का सौदा, 8100 रुपये में बिका सोयाबीन; 3551 लगी गेहूं की बोली

12 Nov 2026

मेरठ: रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed