Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Economic self-reliance alongside education is essential for women's empowerment: Randhir Khatkar
{"_id":"6aba4be23f6e97a92807a1ca","slug":"video-economic-self-reliance-alongside-education-is-essential-for-womens-empowerment-randhir-khatkar-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता जरूरी : रणधीर खटकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता जरूरी : रणधीर खटकड़
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत राजकीय प्रिय दर्शनी महिला कॉलेज में छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने शिरकत की।
इसमें कॉलेज प्रवक्ता एवं प्राध्यापिका डॉ. सुमिता आसरी ने मुख्य वक्ता के तौर पर छात्राओं को पढ़ाई के साथ ऐसे हुनर सीखने के लिए प्रेरित किया, जिनके माध्यम से वे भविष्य में नौकरी के साथ अपना रोजगार भी शुरू कर सकें। डॉ. सुमिता आसरी ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कोर्स और व्यावहारिक कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए। कॉलेज में दाखिला लेते समय भी छात्राओं को ऐसे विषय और कोर्स चुनने चाहिए, जो भविष्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मददगार हों। पढ़ाई के दौरान भी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कोई अतिरिक्त हुनर सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, ऑनलाइन काम, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। डिजिटल दौर में ऑनलाइन काम के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को तकनीक और डिजिटल माध्यमों का उपयोग सीखना चाहिए, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। डॉ. आसरी ने बताया कि कॉलेज में समय-समय पर छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ उनके व्यक्तित्व विकास, कौशल और रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना है।
बाक्स
प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। शिक्षा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। छात्राओं को अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुसार कौशल विकसित करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
बाक्स
कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि रोजगारपरक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करेंगे। डॉ. सुमिता आसरी ने महिलाओं और छात्राओं के उत्थान के लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार भी जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।