Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand raised to set sugarcane price at Rs 600 per quintal; farmers submit a memorandum to the sugar mill MD.

गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने शुगर मिल एमडी को सौंपा मांगपत्र

Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:07 PM IST
Demand raised to set sugarcane price at Rs 600 per quintal; farmers submit a memorandum to the sugar mill MD.
जींद। आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना किसानों ने फसल का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग तेज कर दी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन और जय किसान गेन कॉओप मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड के आह्वान पर किसान शुगर मिल परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने दी जींद सहकारी चीनी मिल लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्वेता सिहाग को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित नहीं किया तो वे मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे और मिल का संचालन नहीं होने देंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रधान अजमेर, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, राजराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, जोगेंद्र और सुरेश ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गन्ने का भुगतान 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारण से भुगतान में देरी होती है तो किसानों को बकाया राशि ब्याज सहित दी जाए। इसके अलावा चीनी मिल में स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की जाए, ताकि मिल का संचालन और प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से हो सकें। बॉक्स खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकरों से परेशानी किसानों ने शुगर मिल तक गन्ना लेकर पहुंचने वाले रास्तों की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सफीदों रोड की मरम्मत करवाने और सड़क का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों को खराब सड़क के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा जींद-पटियाला चौक से नरवाना रोड बाईपास तक बने करीब छह स्पीड ब्रेकर हटवाने की मांग उठाई गई। किसानों के अनुसार इन ब्रेकरों से गन्ने से भरे वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। वहीं, मिल के खाली गेट के सामने जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई, ताकि हादसों से बचाव हो सके। बॉक्स दस दिसंबर से शुरू होना है मिल का संचालन किसानों ने बताया कि चीनी मिल के संचालन का निर्धारित कार्यक्रम 10 दिसंबर है। ऐसे में पेराई सत्र शुरू होने से पहले उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। किसानों का कहना है कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ने का उचित भाव, समय पर भुगतान और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित किए बिना वे पीछे नहीं हटेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर मिल परिसर में धरना देने के साथ मिल का संचालन भी बाधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

21 Nov 2026

सोलन: सीएचसी धर्मपुर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं

21 Nov 2026

Video: लखनऊ में लोहिया संस्थान में मरीजों को किया जागरूक

21 Nov 2026

संतकबीरनगर: रामजानकी मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन की मौत

21 Nov 2026

हाथरस में सामूहिक विवाह की तैयारियों का निरीक्षण

21 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: चैतड़ू में सीएम सुक्खू ने किया आईटी पार्क का शुभारंभ

21 Nov 2026

वीडियो: सोलन के रबौण में कार और बाइक की टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचा चालक

21 Nov 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: जिला अस्पताल का डीएम ने देर रात किया औचक निरीक्षण

21 Nov 2026

विश्व में अशांति के दौर में बुद्ध के उपदेशों से ही मिलेगी शांति: हंसराज विश्वकर्मा

21 Nov 2026

सीतापुर में डीएम बोले-मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही न बरतें, हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ना सुनिश्चित करें

21 Nov 2026

गोरखपुर: विकास भवन में निबंध और पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित

21 Nov 2026

वाराणसी: मंडुवाडीह में भीषण जाम, आधे घंटे से सड़क पर फंसे वाहन

21 Nov 2026

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 225 जोड़ों ने लिए फेरे

21 Nov 2026

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर रोपवे का ट्रायल, हल्की बूंदाबांदी के बीच हुआ परीक्षण

21 Nov 2026

गोरखपुर: स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन

21 Nov 2026

फरीदकोट जेल में सात कैदियों और हवालातियों से 9 मोबाइल फोन बरामद

कानपुर: मंधना स्टेशन पर वाहन पार्किंग बनाने का काम शुरू, तेजी से चल रहा विकास कार्य

21 Nov 2026

कानपुर: लाखों रुपये खर्च कर बनाया ग्राम सचिवालय हुआ अनुपयोगी, झर रहा प्लास्टर गंदगी से पटा परिसर

21 Nov 2026

गोरखपुर: चौरीचौरा में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

21 Nov 2026

अयोध्या में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

21 Nov 2026

अयोध्या में शिक्षक संगठनों के आपसी मतभेद के चलते टला पदोन्नति साक्षात्कार

21 Nov 2026

कमजोरी-थकान को दूर करने के लिए बिना सलाह ले रहीं विटामिन की गोलियां, महिलाओं में खुद के पोषण की अनदेखी

21 Nov 2026

एमपी: ओंकारेश्वर में 15 दिन में नावों में आग की तीसरी घटना, वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आई वजह

21 Nov 2026

सहारनपुर: ओवैसी-चंद्रशेखर ने उठाया मस्जिद ध्वस्तीकरण का मुद्दा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन; उच्चस्तरीय जांच की मांग

21 Nov 2026

अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट से जल्लूपुर खेड़ा ले जाने के लिए पुलिस ने अपनाई रणनीति

21 Nov 2026

फरीदाबाद: जसाना में उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की तैयारी, मिली मंजूरी

21 Nov 2026

कानपुर: वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में वन विभाग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

21 Nov 2026

सांसद खेल महोत्सव: दूसरे दिन खेल परिसर और तिगांव की टीमें दिखा रही दम, विजेता टीम को मिलेंगे 5100 रुपये

21 Nov 2026

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित

21 Nov 2026

बरेली: ढकिया डैम बदहाल, सिंचाई के लिए नहीं मिल पा रहा पानी

21 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed