Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Congress workers should raise their voices against government policies in every village and street: Rishipal Haibatpur.
{"_id":"6abfbed04c892dabda0276b3","slug":"video-congress-workers-should-raise-their-voices-against-government-policies-in-every-village-and-street-rishipal-haibatpur-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव-गली में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : ऋषिपाल हैबतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गली में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : ऋषिपाल हैबतपुर
जींद। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की। इस दौरान महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए उन्हें लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-गली जाकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने एसआईआर और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों से जुड़े मुद्दों पर भी जनता को जागरूक करने की बात कही। कांग्रेस ने हाल में एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर देशभर में विरोध कार्यक्रम घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएं। बैठक में महावीर गुप्ता, जगबीर ढिगाना, वजीर गंगोली, राजू लखिना, महिपाल कौशिक, लाजवंती ढिल्लों, श्रीचंद जैन, तेजवीर सरपंच, राजेंद्र श्योकंद, धर्मपाल प्रधान, सुभाष लाठर, ईशाक खान भट्टी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।