{"_id":"69e8da1ea49134d8560f20a4","slug":"video-congress-protests-against-womens-reservation-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को शहर में महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। महिला कॉलेज के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण न मिलने पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल महिला रीटा धीमान, नेहा शर्मा ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि नारी शक्ति का कांग्रेस के खिलाफ खुला ऐलान है। उनका कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित न होना महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को उनका हक देने में राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते महिलाओं में रोष बढ़ता जा रहा है। चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने कहा कि महिलाएं लंबे समय से 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही हैं, लेकिन बार-बार इस मुद्दे को टाला जा रहा है। इससे साफ है कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है।
इस अवसर पर पायल, कविता शर्मा, अंकित, सुनीता, अर्चना, कंचन, संतोष शर्मा भी मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।