Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Call to the youth in Jind: Adopt Bhagat Singh's ideals and stay away from drugs and crime.
{"_id":"6aba4c42a3097bcc1c05583f","slug":"video-call-to-the-youth-in-jind-adopt-bhagat-singhs-ideals-and-stay-away-from-drugs-and-crime-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में युवाओं से आह्वान, भगत सिंह के विचार अपनाकर नशे-अपराध से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में युवाओं से आह्वान, भगत सिंह के विचार अपनाकर नशे-अपराध से रहें दूर
जींद। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी कुलदीप सिंह ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ज्योति प्रज्वलित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और जागरूकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश और समाज के हित को सर्वोपरि रखते हुए युवाओं को शिक्षा, विचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए नशे, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। युवाओं को शिक्षा, खेल, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और जागरूक युवा ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं।
एसपी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे एवं अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। शहीद भगत सिंह के देशभक्ति और जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 2पुलिस की ओर से कहा गया कि युवाओं को सही दिशा देने और समाज को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी के साथ जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।