{"_id":"690f2255d0139df96a00cd19","slug":"video-bumper-arrival-of-paddy-recorded-in-the-grain-market-of-julana-in-jind-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक दर्ज
मंडी में आवक तेज होने के परिसर पूरी तरह धान से भर गया है।। लगातार बढ़ रही आवक के चलते किसानों की लंबी कतारें मंडी के अंदर और बाहर दोनों ओर देखने को मिलीं। धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीड़ के कारण मंडी के बाहर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात को देखते हुए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया, जिन्होंने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाने का काम शुरू किया।
मंडी को आवक तेज होने के कारण रविवार को बंद किया जाएगा। मंडी से केवल उठान का काम किया जाएगा।इस सीजन में अब तक कुल 5,86,705 किवंटल धान मंडी में पहुंच चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा आवक बासमती (1121 किस्म) की रही।इस समय धान की आवक चरम पर है, जिसके कारण खरीद एजेंसियों और आढ़तियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। मंडी में धान के दाम 3310 से 4105 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं। वहीं, 1509 किस्म की आवक 140 क्विंटल रही, जिसका रेट 2810 से 3010 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मंडी में उठान कार्य सुचारु रूप से जारी है। अब तक लगभग 4.86 लाख क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। मंडी में किसानों के लिए बिजली पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। -कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।