Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A message for the youth to stay away from drugs

Jind News: युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A message for the youth to stay away from drugs
फोटो 10जेएनडी02-प्रेम कुमार के नशा छोड़े एक साल पूरा होने पर उसका रिकवरी बर्थडे मनाते हुए केंद्
नरवाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र में नशा मुक्ति एवं जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटे प्रेम कुमार के नशा मुक्त जीवन का एक साल पूरा होने पर रिकवरी बर्थडे मनाया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी असर डालती है। इससे बाहर निकलने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच, परिवार का सहयोग, मनोवैज्ञानिक परामर्श और उचित उपचार जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और दृढ़ इच्छाशक्ति से नई जिंदगी शुरू करने का संदेश दिया गया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। केंद्र के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण किसी एक संस्था या सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन को मिलकर काम करना होगा। सेमिनार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग द्वारा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और सुझावों की अनुपालना भी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे से प्रभावित लोगों को उपचार एवं परामर्श के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed