Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Annakut Bhandara held at Maharaja Ajmidh temple; devotees partook of the prasad.

Jind News: महाराज अजमीढ मंदिर में अन्नकूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Annakut Bhandara held at Maharaja Ajmidh temple; devotees partook of the prasad.
फोटो 10जेएनडी13-अन्नकूट भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। सेक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ मंदिर एवं सुनार धर्मशाला में मंगलवार को मेढ सुनार सभा की ओर से अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा और महाराज अजमीढ देव की विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। इसमें समाज के गणमान्य लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और युवाओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सभा प्रधान सत्यनारायण सोनी, महासचिव डॉ. राममेहर वर्मा, वित्त सचिव गौरव सोनी, नरेश सोनी, महाबीर सोनी, नरेंद्र भामा, अमित वर्मा, मनफूल वर्मा, यशपाल सिंह, सतबीर वर्मा, सुरेश मुआनिया, बालकिशन सोनी, बनारसीदास वर्मा, कन्हैयालाल सोनी, राजकुमार सोनी, कृष्ण पटवारी, बदरी प्रसाद, राजकुमार भारतीय, रमेश वर्मा, इंद्र सिंह वर्मा, अनिल वर्मा, महेंद्र सोनी, ताराचंद वर्मा, रामकुमार वर्मा, वीरभान सोनी, रणबीर वर्मा, अजय वर्मा, राजेश उर्फ बिट्टू, जयपाल वर्मा और वजीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed