Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
After winning gold at the Asian Games, Pooja Hathwala arrived in her village, where Minister Krishan Panwar honored her at a welcome ceremony.
{"_id":"6abe6697da91a9dd170587ff","slug":"video-after-winning-gold-at-the-asian-games-pooja-hathwala-arrived-in-her-village-where-minister-krishan-panwar-honored-her-at-a-welcome-ceremony-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवाला स्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवाला स्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित
जुलाना: एशियन गेम्स में कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पूजा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा हथवाला को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा हथवाला हिंदुस्तान की शान है। उसने अपने काबिल खेल का प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। हर नागरिक को विजेता टीम और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को लगातार मेहनत करनी चाहिए और सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया और उसे बधाई दी। इस दौरान पूजा ने भी अपने समर्थकों और ग्रामीणों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा की सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर नपा चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, जुलाना बारहा के प्रधान बसाऊ लाठर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज, राजबीर हथवाला आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
1 जुलाना 03: पूजा हथवाला को सम्मानित करते मंत्री कृष्ण पंवार। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।