फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Free medical camp held at the municipality

Jind News: नगर पालिका में लगा निशुल्क मेडिकल शिविर

Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Free medical camp held at the municipality
फोटो 30जेएनडी29-नपा में आयोजित निशुल्क मेडिकल ​शिविर। स्रोत प्रशासन
उचाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका में एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया। नागरिक अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। अभियान के तहत नगर पालिका के सभी कर्मचारियों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) भी बनाई गई। डॉ. योगेश ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया यानी खून की कमी से बचाव के लिए हरी सब्जियां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इस अवसर पर नगर पालिका जेई सत्यवान, जयपाल, कविता नर्सिंग ऑफिसर, एचआई जगबीर सिंह, सत्यवान वर्मा, सुमित्रा एएनएम, सुषमा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed