Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Government should soon resume the halted excavation at Agroha Mound: Bajrang Garg; National fair at Agroha Dham on October 25.
{"_id":"6abe668b23aa0627440689ef","slug":"video-jind-government-should-soon-resume-the-halted-excavation-at-agroha-mound-bajrang-garg-national-fair-at-agroha-dham-on-october-25-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अग्रोहा टीले की बंद पड़ी खुदाई जल्द शुरू कराए सरकार : बजरंग गर्ग, 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अग्रोहा टीले की बंद पड़ी खुदाई जल्द शुरू कराए सरकार : बजरंग गर्ग, 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय मेला
जींद। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा टीले की खुदाई का काम दोबारा तेजी से शुरू कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रोहा से जुड़ा पुरातात्विक इतिहास महत्वपूर्ण है और खुदाई में सामने आने वाली सामग्री के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए संग्रहालयों की आवश्यकता है।
शहर के एक निजी होटल में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों ने व्यापार और उद्योग के साथ शिक्षा, चिकित्सा तथा सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया है। उनके अनुसार व्यापार और उद्योग का विस्तार होने से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और सरकार को छोटे व मध्यम व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। अग्रोहा में पुरातात्विक खुदाई से विभिन्न कालखंडों की संरचनाएं और पुरावशेष सामने आने की जानकारी भी एएसआई ने दी है। गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग को आगे बढ़ाने और सामाजिक समानता का संदेश उनके विचारों में प्रमुख रहा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो संग्रहालयों के निर्माण की योजना पर काम हुआ है। इसके अलावा धाम में अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं।
बाक्स
25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय मेला
गर्ग ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय स्तर का वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, प्रदेश महासचिव रामविलास मित्तल, जिला प्रधान ईश्वर गोयल, सावर गर्ग, पवन बंसल, मनीष गर्ग, महेश सिंगल, सतीश जिंदल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।