{"_id":"6a929c584832e5112202e4c9","slug":"video-voters-arrived-at-a-polling-booth-in-jhajjar-and-filed-claims-and-objections-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बूथ पर पहुंचे मतदाता, दर्ज कराए दावे-आपत्तियां, अब नाम जोड़ने, विवरण दुरुस्त कराने और अपात्र नाम हटाने के लिए नागरिक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बूथ पर पहुंचे मतदाता, दर्ज कराए दावे-आपत्तियां, अब नाम जोड़ने, विवरण दुरुस्त कराने और अपात्र नाम हटाने के लिए नागरिक कर सकेंगे आवेदन
झज्जर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिलाभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को जिला के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कीं। रविवार, 30 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान जारी रहेगा।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचे और नाम, पता व अन्य विवरण भी सही होने की पुष्टि करे। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
डीसी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन कराने अथवा अपात्र नाम हटाने से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।