{"_id":"6850305dc4fdf333a60bc388","slug":"video-the-sanitation-workers-met-the-head-and-secretary-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दोबारा दरोगा लगाने की मांग को लेकर सचिव और प्रधान से मिले सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दोबारा दरोगा लगाने की मांग को लेकर सचिव और प्रधान से मिले सफाईकर्मी
नगर परिषद में कार्यरत पांच दरोगा अब केवल सफाई का काम करेंगे। उनको दरोगा के पद से हटा दिया गया है। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों का एक गुट दरोगा के साथ सचिव और नगर परिषद चेयरमैन से मिला और दोबारा दरोगा लगाने की मांग की। इस पर चेयरमैन ने किसी को दरोगा लगाने से साफ इंकार कर दिया और भविष्य में इस पर सोचने की बात कही।
इससे पहले सफाई कर्मचारी सुबह नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और दरोगाओं को हटाने के मामले में सचिव से मिले। सचिव ने उनकी बात को सुना और चेयरमैन से मिलने की बात कही। उसके बाद जब चेयरमैन कार्यालय पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों का एक गुट उनसे मिला। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि वह सालों से दरोगा के पद पर काम कर रहे हैं और अब उनको हटा दिया गया है। उनकी गलती बताई जाए। कुछ दरोगा ने कहा कि उनको एक मौका दिया जाए। यदि कोई गलती हुई तो उसमें सुधार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।