Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers staged a protest using brooms and submitted a memorandum, demanding the early implementation of their pending demands.
{"_id":"6a3940d45e1127a2c70415fd","slug":"video-sanitation-workers-staged-a-protest-using-brooms-and-submitted-a-memorandum-demanding-the-early-implementation-of-their-pending-demands-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झाड़ू प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों को जल्द लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों को जल्द लागू करने की उठाई मांग
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारी सुबह इंदिरा पार्क में एकत्रित हुए, जहां से रेलवे रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक रैली निकाली गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1 मई से 14 मई 2026 तक चली हड़ताल के दौरान 22 मांगों में से 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा संबंधित पत्र जारी करने में देरी की जा रही है। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
रैली के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला को ज्ञापन सौंपकर मांगों को जल्द लागू कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सहमति के अनुसार आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।