{"_id":"6a96bc3107eabe6c21085978","slug":"video-sanitation-workers-in-beri-burned-an-effigy-of-the-haryana-government-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका
बेरी।
नगर पालिका कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। कर्मचारी बेरी नगर पालिका से विरोध प्रदर्शन करते हुए मेन बाजार से होते हुए वापस बेरी के शिव चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन का कहना है कि सरकार सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को अनदेखी कर रही हैं। कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नही होगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस बार कर्मचारी भी अपनी मांगों को पूरा करवाकर हड़ताल को खत्म करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।