फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Protesters marched from the Jhajjar grain market to the Mini-Secretariat but refused to submit a memorandum to the Tehsildar.

झज्जर अनाज मंडी से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे थे प्रदर्शनकारी, तहसीलदार को ज्ञापन देने से किया इंकार

Mon, 10 Aug 2026 07:36 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:36 PM IST
Protesters marched from the Jhajjar grain market to the Mini-Secretariat but refused to submit a memorandum to the Tehsildar.
झज्जर। ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चे के “जेल भरो, रास्ता रोको, रेल रोको” अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न किसान मजदूर संगठनों, सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और उसके बाद गिरफ्तारी दी। इससे पहले सभी अनाज मंडी परिसर में एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी नारे कर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पुलिस ने पहले से ही बेरीकेड्स लगाकर रास्ता बंद किया हुआ था। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम या डीसी को बुलाने की मांग की ताकि ज्ञापन दे सके। कुछ देर बाद तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। कुछ देर तक अधिकारियों के नहीं आने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बेरीकेड्स हटाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको मौके पर ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने नहीं दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एसडीएम रवि मीणा मौके पर पहुंचे। एसडीएम को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारी मांग करते रहे कि जब तक गाड़ियां बुलाकर उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह नहीं जाएंगे। उसके बाद रोडवेज बसों को मौके पर बुलाया गया और उसमें बैठकर प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारियां दी। लघु सचिवालय से प्रदर्शनकारियों को बसों में ले जाकर पुलिस लाइन में छोड़ दिया गया। इसके बाद सभी वापस चले गए। किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति हो रही खराब : जयकरण किसान नेता जयकरण मांडौठी ने बताया कि सरकार की कॉर्पोरेट हितैषी नीतियों के चलते किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ज्ञापन में भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों की खरीद की गारंटी सी2 +50% के तहत देने, बिजली बिल व बीज बिल 2025 वापस लेने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, किसान-मजदूरों को कर्ज माफी देने, मनरेगा स्कीम को बहाल कर मजदूरों को साल में 200 दिन काम और 700 रुपये दिहाड़ी देने, चार लेबर कोड रद्द करने, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, खाली पदों को भरने, आशा,मिड डे मील, आंगनबाड़ी सहित सभी स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने, निर्माण श्रमिकों पंजीकरण व हितलाभ प्रकिया सरल बनाने की मांग की गई है। इस अवसर पर सूबेदार चरण सिंह, सुरेंद्र सिंह सिवाच, कै. सतबीर सिंह, सुनील कुमार, दिलबाग सिंह दलाल, सुमित छिकारा, जगबीर सिंह, अमित दलाल उर्फ चिंटू प्रधान, रमेश जाखड़, बंसीलाल, प्रवेश मातनहेल, किरण बरहाना, रणबीर सिंह, रामकिशन, संदीप, प्रकाशी देवी, मा. बलबीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: बीके अस्पताल में उम्र जांच प्रमाण पत्र के लिए खिलाड़ियों की भीड़

10 Aug 2026

पूर्वी दिल्ली में अनोखी शिवभक्ति: स्कूटी पर परिवार संग निकला शिव भक्त, केदारनाथ शिवलिंग और नंदी किए विराजमान

10 Aug 2026

दिल्ली: सल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग की वेबसाइट लॉन्च, चेतन शर्मा रहे मौजूद

10 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उमड़ा डाक कांवड़ का रेला

10 Aug 2026

Video: किसानों की मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर भाकियू अंबावता का धरना

10 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर पंचायत ने लगाया शिविर, चेयरपर्सन सुधा खटीक ने किया उद्घाटन

10 Aug 2026

Meerut: हरिद्वार से साइकिल पर गंगाजल लेकर हस्तिनापुर पहुंचे सपा कार्यकर्ता, अतुल प्रधान को बताया प्रेरणास्रोत

10 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: सावन के दूसरे सोमवार को पांडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

10 Aug 2026

Shamli: बेटी के स्वस्थ होने की मन्नत लेकर गौमुख से 580 किमी कांवड़ यात्रा पर निकले गुरदीप

10 Aug 2026

Muzaffarnagar: तेज बारिश से कांवड़ मार्ग पर डेढ़ फीट पानी, शिव चौक से गुजरना हुआ मुश्किल

10 Aug 2026

Shamli: 30 साल से कांवड़ियों की सेवा, शिवभक्ति के साथ भाईचारे का दे रहे संदेश

10 Aug 2026

Shamli: शरीर पर टहनियां, चेहरे पर भूत का मुखौटा,अनोखे रूप में कांवड़ लेकर निकली मंगलौरा की टोली

10 Aug 2026

Mandi News: जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, 14-15 अगस्त को यहां लगेंगे रक्तदान शिविर

10 Aug 2026

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व पर निकली कलश यात्रा मोगा पहुंची

कौशाम्बी हादसे का वीडियो सामने आया, असंतुलित होकर पलट गया पिकप

10 Aug 2026

कौशाम्बी में सावन के दूसरे सोमवार पर बड़ा हादसा हो गया, कड़ाधाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकप हादसे की शिकार हो गई

10 Aug 2026

तरुण चुग ने राज्यसभा में पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाई आवाज

पंचकूला सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में 15 अगस्त की परेड कार्यक्रम की रिहर्सल

10 Aug 2026

भाई के जीवनदान के लिए बहन ने उठाई कांवर, 10 किमी नंगे पैर चलकर पहुंची नंदेश्वर धाम

10 Aug 2026

रोहतक: किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस को दी गिरफ्तारी

10 Aug 2026

Bijnor: बारिश भी नहीं डिगा पा रही शिवभक्तों के कदम, 150 से 300 किमी पैदल चल रही डाक कांवड़

10 Aug 2026

Saharanpur: बारिश के बीच पुलिस और ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, फल-पानी बांटा

10 Aug 2026

Meerut: मंजिल शिवालय की... कदमों में तूफान, दर्द पर भारी पड़ रही डाक कांवड़ियों की आस्था

10 Aug 2026

Meerut: एससी समुदाय से गाली-गलौज के वीडियो पर भड़के लोग, एससी-एसटी एक्ट लगाने और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग

10 Aug 2026

Baghpat: डीजे की धुन पर दौड़ रही डाक कांवड़, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब

10 Aug 2026

Shamli: बोल बम के जयघोष के साथ दौड़ रही डाक कांवड़, 8 से 16 घंटे में मंजिल तक पहुंचने का संकल्प

10 Aug 2026

अलीगढ़ में खड़ी हुई निजी बस में लगी भीषण आग, धूं-धू कर जली, हुई राख

10 Aug 2026

सफीदों: गांव हाट के हरिजन इलाके में पानी की सप्लाई में आ रहे कबूतरों के पंख, लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

10 Aug 2026

Video: बृजभूषण बोले-दीपेंद्र हुड्डा को हराने पर मेरे खिलाफ रची गई साजिश

10 Aug 2026

Shahjahanpur: हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाई धूम, अनुपमा और पूनम चुनी गईं तीज क्वीन

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed